लखीमपुर-खीरी।
ब्लॉक सभागार गोला में आयोजित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर में स्थानीय विधायक अमन गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजन अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए। इस अवसर पर विधायक अमन गिरी ने सभी दिव्यांगजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की बात कही।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुम्भी विमल वर्मा, काके सिंह, मुकेश गुप्ता (प्रधान), सुरेश जायसवाल, मुकेश आनंद, अशोक गुप्ता, अनिरुद्ध मिश्रा, कफील अहमद, दानिश, संजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन व आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



