अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण
गुरमा/ सोनभद्र। सदर विकासखंड के गुरमा-मारकुंडी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में जिला जेल फार्म नम्बर एक खेल मैदान (प्ले ग्राउंड) में सोमवार को पांच दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष भगवानदास उर्फ संजय केशरी के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रामीण स्तर की 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मैच में प्रथम दिन महुआंव कला और रजधन के बीच काफी रोमांचक रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता दर्शक प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला तथा बीच-बीच में खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करते दिखे। इस तरह के समय समय पर ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताओ से युवा खिलाड़ियों उत्साह वर्धन होता है। जिससे नवयुवक खिलाड़ियों का शारिरिक मांसिक बौधिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता आज के परिवेश आवश्यक है।
इस मौके पर मुख्य रुप से आयोजक चंदन सिंह, ओमप्रकाश बादल, अमरनाथ पनिका, मसालू गिरी, रिशुपाल, बच्चा सिंह, विमलेश मौर्य, मनीष प्रताप सिंह, सुजीत कुमार, सुनील केशरी, सुबाष, पटेल, बड़क, आलोक, गगन, राजन, राजकुमार, किशन, नितिश कश्यप, इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



