google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आमने सामने बाइक की टक्कर मे शिक्षिका सहित पांच गंभीर रूप से घायल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 1 जुलाई 2024 सोमवार को सुबह नबीनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप मुटूरबीघा मोड़ के पास आमने सामने हुए बाइक की टक्कर मे पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद मे किया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल मध्य विद्यालय उर्दाना की शिक्षिका रीना कुमारी एवम उनके पति को बेहतर चिकित्सा के लिए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया जहां नारायण मेडिकल कालेज जमुहार मे रीना कुमारी और उनके पति को आईसीयू मे भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका रीना कुमारी अपने पति के साथ विशुनपुर गांव से नबीनगर आ रही थी। इधर नबीनगर से एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सुरार गांव निवासी अजय कुमार अपने पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव सूरार जा रहे थे कि रास्ते में मुटूर बीघा मोड़ के समीप दोनो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों मे सूरार निवासी अजय कुमार की एक तीन वर्षीय लड़की भी शामिल है।वही दुर्घटना मे अजय कुमार का मासूम लड़का करीब दो वर्षीय चीकू बच गया है उसे चोट नहीं लगा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)