google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरायकेला-खरसावां पुलिस की पहल ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत गुम हुए पाँच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता

चांडिल /नीमडीह : पुलिस अधीक्षक महोदया सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत नीमडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए कुल पाँच मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किया गया। बरामद सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें सही सलामत उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार एवं पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। इस दौरान नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सरायकेला-खरसावां पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए खुशी जताई। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत इसकी सूचना थाना एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि जल्द कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)