दैनिक समाज जागरण, संवाददाता
चांडिल/तिरूलडीह : सरायकेला जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद चौक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आम लोगों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरे, तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही लोगों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया और हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की गई।
मौके पर तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह का जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



