google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फुटपाथ दुकानदार संघ के सरजू प्रसाद का निधन, संघ ने की शोकसभा

समाज जागरण दीपक सरकार

छतरपुर: फुटपाथ दुकानदार संघ के सक्रिय सदस्य सरजू प्रसाद के निधन के बाद फुटपाथ दुकानदार संघ ने एक मिनट का मौन रख कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम मेन रोड स्थित गोकुल प्रसाद जी के प्रतिष्ठान पर किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष गौतम सागर ने कहा कि सरजू प्रसाद का निधन अत्यंत दुःखद है। संघ उनके परिजनों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। वहीं संघ के संरक्षक अरविंद गुप्ता चुनमून ने कहा कि सरजू जी का निधन अत्यंत मर्माहत करने वाला है, वे एक बेहद सामाजिक इंसान थे, संघ ने अपना एक मजबूत साथी खो दिया है। संघ उनके साथ है।


इस अवसर पर फुटपाथ दुकानदार संघ के गोकुल प्रसाद, मनोज साव, विकास गुप्ता, गुड्डू, कुंदन, जीतू, विजय, उमेश, सुनील, विनोद, अशोक, शिवपूजन, अरुण, महेश, हरेंद्र, आसिफ इकबाल, सहित दर्जनों संघ के लोगों ने उन्हें श्रुपूरित नेत्रों के साथ शोकसभा में श्रद्धांजलि दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)