google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

17 नवम्बर को निकलेगी “फुटपाथ व्यापार बचाओ यात्रा”, नोएडा से होगी शुरुआत

नोएडा। फुटपाथ व्यापारियों और पत्र विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से “फुटपाथ व्यापार बचाओ पद यात्रा” आगामी 17 नवम्बर 2025 को नोएडा से आरंभ होकर ग्रेटर नोएडा में समाप्त होगी। इस यात्रा का नेतृत्व श्री अख्तर हुसैन, लखनऊ टाउन वेंडिंग कमेटी सदस्य, एवं श्री रवि शंकर त्रिवेदी इलाहाबाद द्वारा किया जाएगा।

दोनों नेताओं ने बताया कि यह यात्रा फुटपाथ व्यापारियों और पत्र विक्रेताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, वेंडिंग नीति 2014 और स्थानीय निकायों द्वारा तय नियमों की जानकारी देने हेतु निकाली जा रही है। इस यात्रा को पूरे प्रदेश मे निकाले जायेंगे अंतर्गत शहर एवं कस्बों के प्रमुख बाजारों, सड़कों और चौकों पर जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे, जहाँ व्यापारी भाइयों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

श्री अख्तर हुसैन ने कहा कि फुटपाथ व्यापारी शहर की आर्थिक धारा को गति देते हैं, लेकिन उन्हें बार-बार विस्थापन और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। इस यात्रा के माध्यम से सरकार और प्रशासन तक उनकी आवाज़ पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, श्री रवि शंकर त्रिवेदी ने कहा कि यह यात्रा फुटपाथ व्यापारियों की एकता और सम्मान की प्रतीक बनेगी।

इस अवसर पर अनेक व्यापारी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक पद यात्रा में शामिल होंगे। ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर यात्रा का समापन एक विशाल जनसंवाद एवं ज्ञापन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।

Maono AU-A04 के साथ अपनी आवाज़ को दें स्टूडियो-लेवल क्लैरिटी!
👉 अभी ऑर्डर करें और पाएं प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग का अनुभव घर बैठे।

पॉडकास्ट, वॉइसओवर या लाइव स्ट्रीमिंग—हर रिकॉर्डिंग बनेगी दमदार।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)