सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी नेताओं ने श्री नरेंद्र भाटी को दिया जनसंवाद एवं सम्मान समारोह का निमंत्रण

समाज जागरण, गौतमबुद्धनगर

नोएडा। सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री नरेंद्र भाटी जी से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी जनसंवाद एवं सम्मान समारोह के लिए उन्हें औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र सौंपा तथा क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चौधरी हरेंद्र गुर्जर गुरुजी, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने किया। उनके साथ चौधरी जगपाल सिंह भाटी (राष्ट्रीय सचिव), चौधरी जुगेंद्र भाटी (प्रदेश सचिव), चौधरी धीरज गुर्जर (अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश), चौधरी देवेंद्र भाटी बुलंदखेड़ा (अध्यक्ष मेरठ संभाग), चौधरी चंद्रपाल भाटी सूबेदार (उपाध्यक्ष मेरठ संभाग), चौधरी देवी राम भाटी (कार्यक्रम संयोजक एवं जिला अध्यक्ष), चौधरी श्याम सुंदर नागर बरसातवाले (जिला उपाध्यक्ष), चौधरी बलराज भाटी जोनीपुरा (जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी), चौधरी धर्मेंद्र नगर (जिला महासचिव) एवं मास्टर पंडित सोनू शर्मा हतेवा (जिला महासचिव) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान श्री नरेंद्र सिंह भाटी जी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया। आगामी जनसंवाद एवं सम्मान समारोह में गौतम बुद्ध नगर जनपद के किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

बताते चले कि सम्मान समारोह मे जिला गौतमबुद्धनगर के उच्च अधिकारी / राजनेता / किसान / समाजसेवी संगठनो के अध्यक्ष / स्कूल के प्रधानाचार्य /गांव के प्रतिष्ठित समाजसेवी एव पार्टी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा कार्यक्रम मे किसानों के मुद्दा हो या फिर कोई अन्य समस्या पर भी मंच पर आसीन नेता एवं अधिकारियों से बात कर सकते है।


🎙️ Maono AU-A04 के साथ अपनी आवाज़ को दें स्टूडियो-लेवल क्लैरिटी!
👉 अभी ऑर्डर करें और पाएं प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग का अनुभव घर बैठे।

Maono AU-A04 Condenser Microphone

2. कंटेंट क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट माइक!
🎧 पॉडकास्ट, वॉइसओवर या लाइव स्ट्रीमिंग—हर रिकॉर्डिंग बनेगी दमदार।
🛒 “Add to Cart” पर क्लिक करें और आज ही अपनी क्रिएटिव जर्नी शुरू करें।

3. अब आपकी आवाज़ बोलेगी प्रोफेशनल अंदाज़ में!
💬 Maono AU-A04 Condenser Microphone – बेहतरीन साउंड क्वालिटी और आसान सेटअप।
अभी खरीदें और रिकॉर्ड करें अपनी सफलता की आवाज़।

4. कंटेंट को दें नया आयाम!
🎤 Maono AU-A04 – यूट्यूबर्स, सिंगर्स और पॉडकास्टर्स की पहली पसंद।
🔥 लिमिटेड स्टॉक में उपलब्ध – अभी बुक करें!

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)