google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

त्योहार के सीजन में फुटपाथ व्यापारियों पर प्रशासन की सख्ती, श्याम किशोर गुप्ता ने उठाए सवाल — “क्या यही रामराज है?

नोएडा/दिल्ली, 5 अक्टूबर 2025 (समाज जागरण):
त्योहारों का मौसम शुरू होते ही जहां आम जनता खरीदारी में जुटी है, वहीं प्रशासन द्वारा फुटपाथ व्यापारियों पर की जा रही सख्ती ने सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटे और रेहड़ी-पटरी वाले व्यापारी, जो सालभर इसी मौसम में कुछ कमाई की उम्मीद करते हैं, अब बेबस होकर प्रशासनिक कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

समाजसेवी श्याम किशोर गुप्ता ने प्रशासनिक रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “क्या बड़े व्यापारियों के इशारे पर फुटपाथ के व्यापारी उजाड़े जा रहे हैं? त्योहार है, गांव से लोग आते हैं सामान बेचने — क्या उन्हें भी अब कारोबार नहीं करने दिया जाएगा? क्या यही रामराज है? क्या यही बीजेपी है?”

उन्होंने कहा कि छोटे विक्रेताओं के लिए यह सीजन जीवन-यापन का प्रमुख साधन होता है। प्रशासन की कार्रवाई से न केवल गरीबों की रोज़ी-रोटी छिन रही है बल्कि बाज़ार की पारंपरिक रौनक भी खत्म हो रही है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि त्योहारी सीजन में फुटपाथ व्यापारियों को कुछ राहत दी जानी चाहिए, क्योंकि यही वो लोग हैं जो सस्ते और स्थानीय सामान उपलब्ध कराते हैं।

श्याम किशोर गुप्ता ने जिला प्रशासन और नगर निगम से अपील की है कि वे गरीबों और छोटे व्यापारियों के साथ मानवीय व्यवहार करें और उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका कमाने का अवसर दें।

रामराज #फुटपाथव्यापारी #श्यामकिशोरगुप्ता #नोएडाखबर #समाजजागरण #बीजेपीसरकार #गरीबकीआवाज़ #त्योहारबाजार #LocalBusiness #SocialJustice #SmallTraders #FestiveSeasonNews


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)