google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुल्लभछड़ा में पूर्व एडीसी नीलमणी दास का राजसी स्वागत, विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जताया आभार

दैनिक समाज जागरण – श्रीभूमि संवाददाता
श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में विकास की लगातार पहल के बीच सोमवार को पूर्व एडीसी नीलमणी दास का आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। दुल्लभछड़ा के मूल निवासी नीलमणी दास सरकारी सेवा के कारण वर्षों तक क्षेत्र से बाहर रहे, किंतु 2015 में एडीसी पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की।

सेवानिवृत्त अधिकारी ने दुल्लभछड़ा के जीर्ण-शीर्ण डाकघर, रेलवे संपर्क व्यवस्था और स्थानीय नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं में हो रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई अधिकारियों से संवाद स्थापित किया। स्थानीय सतर्क नागरिकों की ओर से 2016 में एसबीआई शाखा खोलने का प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उपेक्षा देखी गई थी। इसके बाद नीलमणी दास ने पहल लेते हुए रामकृष्णनगर, शीलचर, गुवाहाटी और मुंबई के बैंक अधिकारियों से गहन चर्चा की तथा क्षेत्र की जनसंख्या, संचार सुविधा और भौगोलिक स्थिति का संज्ञान कराया।

उनके अथक प्रयासों का परिणाम रहा कि हाल ही में एसबीआई विभाग की ओर से दुल्लभछड़ा में शाखा स्थापना की अनुमति प्रदान की गई है।

सोमवार को उनके दुल्लभछड़ा आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए और ढोल-ढमाके के साथ उनका राजसी स्वागत करते हुए घर तक लेकर गए। बाद में एक अस्थायी सभा का आयोजन कर क्षेत्र के विकास में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।

पत्रकारों से बातचीत में नीलमणी दास ने कहा कि –
“इस लंबे प्रयास में स्थानीय लोगों के उत्साह और सहयोग ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की ऊर्जा दी।”
उन्होंने आगे बताया कि दुल्लभछड़ा-निविया-चेरेगी-रंगपुर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सर्कल ऑफिस, पुलिस स्टेशन, एफसीआई गोदाम और एक कॉलेज की अत्यंत आवश्यकता है, तथा इन विषयों पर भी जल्द सकारात्मक पहल करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से सहयोग और शुभकामनाओं की अपील की।

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक विष्णुपद राजवंशी, माणिकलाल विश्वास, रवींद्र सिन्हा, अतुल सिन्हा, व्यास सिन्हा, श्यामल भट्टाचार्य, बार्ग्य सिंह, मानाथंभा सिंह, सुखमणी सिन्हा, प्रकाश चटरर्जी, बानु पाल, कमला कान्त सिन्हा, रुनु सिन्हा, माधव दे, समरेन्द्र सिन्हा, निर्मल सिन्हा, मणिलाल साहू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)