समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । हरहुआ विकासखंड के गोसाईपुर मोहाव गाँव में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा एवं सहकारी समिति अध्यक्ष पांडेयपुर एडवोकेट प्रिंस चौबे तथा विभागीय अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर की ।
संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रिंस चौबे ने किसानों को दुर्घटना बीमा योजना, अग्निकांड राहत योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चला रही है, जिनका लाभ प्रत्येक किसान तक पहुँचना आवश्यक है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिदेशक कृषि अमित जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय तथा तकनीकी सहायक के0के0 मौर्य उपस्थित रहे।

कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज, रोग नियंत्रण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उपायों पर जानकारी दी। संगोष्ठी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल उद्यान विभाग (बागवानी विभाग),मत्स्य विभाग,कृषि विभाग के स्टॉल प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।
किसानों ने स्टॉल पर जाकर सब्सिडी योजनाओं, आधुनिक उपकरणों, उन्नत किस्मों, मछली पालन और बागवानी से जुड़ी तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और विभागीय अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद कर समाधान प्राप्त किया। कृषि संगोष्ठी उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



