-जन्मदिन आयोजन
-पूर्वमंत्री उपेंद्र तिवारी ने भोला ओझा और कन्हैया वर्मा के साथ काटा केक
-वरिष्ठ भाजपा नेता भोला ओझा ने ऊनी अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी का जन्मदिन मंगलवार ग्राम पंचायत कपुरी में मनाया गया। ग्रामीणों के आग्रह पर पूर्वमंत्री उपेंद्र तिवारी ने केक काटा। हालांकि मंत्री ने केक काटते समय चाकू को भोला ओझा और कन्हैया वर्मा के हाथ के साथ ही पकड़ा। भाजपा के नेताओं और ग्रामीणों ने ताली बजाकर हैप्पी बर्थडे कहा।
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी सेक्टर बैठक के क्रम में कपुरी आए थे। स्थानीय ग्रामीणों को उनके जन्मदिन की जानकारी थी। पूर्व मंत्री जन्मदिन के दिन पब्लिक में बिताने का निर्णय लिया तो ग्रामीणों ने जन्मदिन पार्टी मनाने का निर्णय लिया। केक सजाकर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री को बुलाया। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों के साथ केक काटा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भोला ओझा ने पूर्व मंत्री को ऊनी अंगवस्त्रम भेंट किया। सभी ने पूर्व मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



