-बोले पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी
-ग्राम पंचायत कपुरी में सेक्टर बैठक को पूर्व मंत्री ने किया संबोधित
बलिया : विधानसभा फेफना में भाजपा संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री कड़ाके की ठंड में पब्लिक के बीच निकले हैं। मंगलवार को इसीक्रम में पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी के गांव कपुरी में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की।
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने संगठन के विस्तार पर चर्चा किया तथा केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया । कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास नारा दिया है हमें उसी सिद्धांत पर काम करना है। बैठक के बाद कपुरी के युवाओं ने पूर्व मंत्री का जन्मदिन मनाया। मंत्री ने केक काटा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह सहित अंजनी राय, नंदलाल सिंह, बीरबल मिश्र, सलील गिरि, भोला ओझा, अंजनी ओझा, राजेश पांडेय, शंभूनाथ पांडेय, संजय राम, बृजेश ओझा, निर्भय राजभर आदि मौजूद थे। ग्राम प्रधान अभय वर्मा ने सभी कख आभार जताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



