google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पोटका प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय, जादूगोड़ा में नए भवन निर्माण का शिलान्यास

परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 23 सितंबर 2025

जमशेदपुर। शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए पोटका विधानसभा क्षेत्र में विद्यालयों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। मंगलवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय, जादूगोड़ा परिसर में नवनिर्मित भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का दीप बुझना नहीं चाहिए। विद्यालय की उन्नति और विकास के लिए यह निर्माण कार्य बेहद महत्त्वपूर्ण साबित होगा। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिले।

विधानसभा क्षेत्र में विद्यालयों को पहले से बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि माहौल अच्छा होगा तो शिक्षा के स्तर में निश्चित रूप से सुधार आएगा। सरकार इसी मंशा के साथ आगे बढ़ रही है और शिक्षा के क्षेत्र में अविरल गति से कार्य कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)