google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भीषण सड़क दुर्घटना में चार की मौत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
जिले में ओवरब्रिज पर स्कार्पियो रोककर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि 3 गंभीर हैं। सभी विंध्याचल दर्शन कर वापस काशी लौट रहे थे। सोमवार सुबह 6 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (NH-19) के ओवरब्रिज पर गाड़ी रोक दी। कार खड़ी करके सातों दोस्त बाहर निकल आए।कुछ सेल्फी लेने लगे। कुछ रेलिंग के पास खड़े हो गए। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आया और टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 25 फीट तक लाशें बिखर गईं। दो लोग ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिर गए। स्कॉर्पियो (UP 65 EB 2199) का आधा हिस्सा गायब हो गया।


एक शव का कमर के नीचे का हिस्सा कटकर अलग हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को ओवरब्रिज पर 3 शव जबकि एक शव ओवरब्रिज के नीच मिला है। सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ओवरब्रिज के नीचे गिरा एक युवक गंभीर घायल है।


मृतकों में आनंद यादव (25), आलोक मिश्रा (30), प्रदीप सिंह (36), विद्वाआंशु यादव (30) शामिल हैं। घायलों की पहचान सावन यादव (26), किशन यादव (35), राजकुमार यादव (35), निखिल (32) के रूप में हुई। सभी इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। हादसा जिला मुख्यालय से 27 किमी दूर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास हुआ।

कार में प्रसाद और चुनरी मिली

पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक हादसे के बाद 200 मीटर दूर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। CCTV फुटेज की मदद से उसे ट्रेस करने में जुटी हुई है। जांच में स्कॉर्पियो के अंदर प्रसाद के डिब्बे, नारियल और चुनरी मिली। कार प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही थी। इसके अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी मिर्जापुर से विंध्याचल धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)