google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
जंसा थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासिनी सीमा पटेल पत्नी रोशन पटेल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि हमारे पति सीआरपीएफ में तैनात है। जिनके गैर मौजूदगी में सौतेली सास मंजू देवी ससुर राम मूरत वर्मा देवर रितेश एवं देवरानी अनीता देवी आए दिन छोटी-छोटी बात को लेकर गाली -गलौज मारपीट करते हैं। और धमकी देते हैं कि इसकी शिकायत कहीं की तो घर में रहने नहीं देंगे जंसा पुलिस धारा 323, 504, 506 एवं 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे कार्यवाही में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)