समाज जागरण
अयोध्या।
जनपद की सदर तहसील के सामने स्थित पीपल का पेड़ शुक्रवार को अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे चार लोग दब गए। जिन्हें चोटें आयीं है। पेड़ के नीचे दबने से दो गुमटी और दो मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर कोतवाली अयोध्या पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरद तहसील के गेट पर विशालकाय पीपल का पेड़ था, जो बारिश के बाद गीली हुई मिट्टी के चलते शुक्रवार दोपहर भरभराकर अचानक गिर गया। इस दौरान तहसील में काम के सिलसिले में आए दो लोग और गुमटी चला रहे दो लोग पेड़ के टहनियों के नीचे दब गए। घटना की सूचना पर भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, चारों का इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पेड़ करीब 100 साल पुराना था। विशालकाय पेड़ गिरने से उनके चपेट में आयीं दो मोटरसाइकिल भी छतिग्रस्त हो गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन से राम पथ की तरफ आने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। लोग दूसरे रास्तों से होकर आ-जा रहे है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



