समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में छात्र-छात्राओं का चयन होने पर एस एस कोचिंग सेंटर गोसाईपुर में सम्मान समारोह का आयोजन कर कक्षा छह में प्रवेश पाने वाले सभी छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रबंधक किशन राजभर ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि छात्र छात्राओं को हमेशा पूरी लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। अब प्रतिस्पर्धा का युग है। इसमें सफलता पाने के लिए आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ना होगा।नवोदय विद्यालय में चयन होने वाले छात्रों में कुलजीत सिंह ,कौशल कुमार,शिवांश कुमार सिंह, राज पटेल और सैनिक विद्यालय में श्रेयांश चंद्र का चयन हुआ है।बताते चले एस एस कोचिंग सेंटर के पहले भी छात्रों ने गणित और विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छे अंक हासिल किया था।मार्ग दर्शक संतोष कुमार वर्मा ने बताया छात्रों और शिक्षकों के कड़ी मेहनत का ही परिणाम है जिसके वजह से छात्र ऊंचाई हासिल कर रहे हैं।सम्मान समारोह में कोमल राजभर, शालू पटेल, अमित यादव,अखिलेश कुमार,आशीष विश्वकर्मा,अनूप पाल सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



