google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिलाये हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बननेआगे आ रही है यह बड़ी बात है: टी0 राम

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर हरहुआ विकास खंड सभागार में संवाद एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय ने प्रदेश सरकार नौ वर्ष की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित जनों को शुभकानाएं दी।
उन्होंने कहा कि महिलाए हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आ रही है ये बहुत बडी बात है।लगे स्टालों को देख इनकी कौशल, हुनर इनके कार्यो की प्रसंशा की।


राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं पूजा देवी, मोनी गुप्ता, चंचल पटेल का गोद भराई के रश्म पूरी कर अंजनी और सविता के बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।छोटे बच्चों में खिलौना वितरित किया गया। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओ को प्रमाण पत्र देकर
सम्मानित किया गया।
ब्लाक सभागार में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, एनआरएलएम सहित नौ विभागों ने लगाया स्टाल लगाकर अपने सामानों की गुणवत्ता की जानकारी दी।


कार्यक्रम में जिला प्रधान संघ महामन्त्री मधुबन यादव ,भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय, सीडीपीओ हरहुआ दिलीप केशरी, प्रभारी बीडीओ व सहायक विकास अधिकारी रवि प्रकाश सिंह, एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ एस टी शैलेन्द्र सिंह, जेई रीना तिवारी, धर्मेंद्र कुमार,कुंदन सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य, नवीन कुमार उपाध्याय सहित प्रधान व समूह की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)