
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़
अलीगढ़ डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एसडीएम गभाना भावना ने आज गोद लिए चंडौस ब्लॉक के अमृतपुर स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिसमे उन्होंने एमडीएम, अटेंडेंस रजिस्टर, स्कूल की सफाई व्यवस्था को देखा।इसके साथ ही एसडीएम गभाना ने स्कूल के बच्चों से शिक्षा को लेकर संबाद किया और उन्हें शिक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की इतना ही नही एसडीएम गभाना ने स्कूल के बच्चों को आस्वस्त किया कि समय समय पर स्कूल में आकर व्यवस्थाए देखेंगी ओर उन्हें शिक्षा प्रदान करेगी जिससे शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता आये। एसडीएम गभाना ने बताया कि स्कूल का निरीक्षण किया है जिसमे ग्राम प्रधान व प्रधानाचार्य को एमडीएम में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



