google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घोरावल पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक घोरावल श्री बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनांक 19.06.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा हिन्दुआरी तिराहा से थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त महानन्द पुत्र स्व0 रमाशंकर निवासी जलालपुर, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर को समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)