समाज जागरण/अनिल कुमार
हरहुआ, वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के ग्राम सभा सिंहापुर, हरहुआ में राजेश सिंह के आवास पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक त्रिभुवन राम ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि जनसेवा, जनसंवाद और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका धर्म और कर्म है। जनचौपाल के दौरान उन्होंने वरिष्ठ ग्रामीणों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया।
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के प्रधानों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित विषयों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाया।
भाजपा नेता कपिल नारायण सिंह ने कहा कि जनचौपाल जैसे आयोजन जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्रवासियों के सुझावों और समस्याओं को सीधे सुना जा सकता है तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकती है।
जनचौपाल में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय, भाजपा नेता कपिल नारायण पांडेय, ग्राम प्रधान सिंहापुर अमित सिंह ‘नीलू’, जिला महामंत्री प्रधान संघ मधुवन यादव, हरहुआ प्रधान अनवर उर्फ अन्नू, प्रधान अनौरा दीपक चौहान, ग्राम प्रधान दासेपुर सोनू प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल, भगत सिंह यादव, बांकेलाल कन्नौजिया, पूर्व प्रधान हरहुआ अनिल सिंह, विनोद कुमार यादव, आशीष कुमार, राहुल यादव, राजन सिंह, वंशराज यादव, मुकेश पटेल, हीरू सिंह, अमित उपाध्याय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



