समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरुई में पिता ने बेटी को जबरन प्रेमी द्वारा उठाकर ले जाने व हत्या कर शव को फँसी पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया, वही तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई। प्रेमी के परिजन घटना के बाद फरार हो गए। घटना रविवार की सुबह साढ़े 8 बजे की है।
पुलिस को दिए तहरीर में मरुई निवासी पिता ने आरोप लगाया कि मेरी 20 वर्षीय बेटी सुबह घर से बाहर निकली थी। तभी मेरे ही गांव के जयहिंद पाल जो अक्सर बेटी को छेड़ता व परेशान करता था उसे जबरदस्ती अपने परिजनों के साथ घर ले गया और उसकी हत्या करने के बाद फांसी पर लटका दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
बताते है कि प्रेमी व प्रेमिका का घर आमने सामने है और दोनो स्वजातीय है और बातचीत होती थी। सुबह अचानक प्रेमी के घर पर प्रेमिका का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोनो के घरों के बीच 100 मीटर की दूरी होने के कारण लोग एकत्र हो गए। युवती के परिजनों द्वारा हत्या करने का आरोप लगाने पर प्रेमी के परिजन भाग निकले। सूचना पर पहुची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर व सूचना के आधार पर पुलिस शव को पीएम भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज होगा। शव को दरवाजा तोड़कर पुलिस ने उतारा है। वैसे पुलिस इसे प्रेम प्रपंच के तहत आत्महत्या मान रही है।
वही आसपास के लोग भी युवती के द्वारा युवक के घर मे स्वयं जाकर आत्महत्या करने की बात दबे मन से कही।
पुलिस घटना के बाद दोनों कोण को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद प्रेमी के घर के दो महिलाओं को हिरासत में भी ले लिया है।
मृतका सात बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी और 11 वी की छात्रा थी। पिता राजगीर मिस्त्री है।
प्रेमी जयहिंद पाल 25 वर्ष पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी करता है और दो भाइयों में छोटा है। बड़ा भाई मुंबई में ट्रक ड्राइवर है पिता धर्मराज पाल भी मुंबई में निजी कम्पनी में काम करता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



