उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता खरसावां
राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एवं स्वावलंबी बनने के लिए विभिन्न प्रकार की किसानों के बीच योजनाएं चल रही है। ताकि कृषक अपने पैरों पर खड़ा हो सके। वहीं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कुचाई प्रखंड मुख्यालय में वैष्णवी इंटरप्राइजेज रांची के द्वारा 20 लाभुक के बीच चार बकरी व एक बकरा का प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मोनिका मार्डी के हाथों वितरण किया.इस दौरान प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने पशुपालक कृषकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन को अपनाने से किसान अपनी आय में वृद्धि कर सुख का जीवन व्यतीत कर सकते हैं। राज्य सरकार प्रखंड के कृषक पशुपालकों के लिए यह योजना लाई है। जिसमें विभिन्न लाभुक समूह को पशुपालन के लिए प्रेरित किया जा सकता है। वहीं पशुपालन पदाधिकारी मोनिका मार्डी ने कहा कि प्रखंड में कई किसान इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।सरकार की मंशा है। इस स्वावलंबी योजना के तहत पशुपालक कृषक अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार को एक समृद्ध जीवन प्रदान कर सकें।सरकार लोगों को स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना से जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार कर रही है।मौके पर विभिन्न पंचायत के लाभुक उपस्थित थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



