google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीएसएफ व डीआरआई के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया और करोड़ों रुपए के सोना किया जप्त

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
दिनांक 13 जून को, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर के तहत 152 वीं बटालियन बीएसएफ के जवानों और डीआरआई कर्मियों द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इसी दौरान जीवन चैक के पास ग्राम-स्कूलपारा निवासी भीम सुभाष विभुते के घर और उसकी दुकान पर छापा मारा गया। पुराने बस स्टैंड के पास डी एस हॉलमार्किंग सेंटर से डीआरआई सिलीगुडी ने दिनांक 13 जून को सोने की ईंटों के साथ सूरज शिवाजी पवार उम्र 18 वर्ष नाम के एक सोने के वाहक को पकड़ा। पार्टी ने भीम सुभाष विभूते के घर से विदेशी मूल के 08 सोने के बिस्कुट वजन 932.800 ग्राम जिनकी कीमत 67,25,488/- रुपये, भारतीय मुद्रा 22,66,300/- रुपये और 04 मोबाइल फोन कुल जब्त सामान का मूल्य 89,91,788/- रुपये के बरामद किये।
इस बीच पार्टी ने डी एस हॉलमार्किंग केंद्र की दुकान से सोने के 03 कटे टुकडे वजन 569.900 ग्राम बरामद किए। जिनकी कीमत 41,08,979/- रुपये और भारतीय मुद्रा 12,00,000/- रुपये कुल जब्त सामान का मूल्य 53,08,979/- रुपये के बरामद किये ।
जब्त किये गये सामान की कुल कीमत 1,43,00,767/- रूपये है। सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सूर्यकांत शर्मा, महानिरीक्षक, उत्तर बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ के नेतृत्व में मुस्तैदी से तैनात है ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)