ग्राम सलारपुर में संचालित किया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस*

जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने ग्राम सलारपुर में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का किया निरीक्षण*

*स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता का किया मूल्यांकन*

*जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य और पोषण संबंधी समस्याओं को सुना*

*ग्रामीणों को स्वस्थ आहार के बारे में भी किया गया जागरूक*

*गौतम बुद्ध नगर 28 मई 2025*

      उत्तर प्रदेश शासन एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने आज ग्राम सलारपुर में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता का मूल्यांकन किया और पोषण संबंधी जानकारी और सेवाओं का भी निरीक्षण किया।
      जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस दौरान ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी स्वास्थ्य और पोषण संबंधी समस्याओं को सुना। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
      जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना और ग्रामीणों को स्वस्थ आहार के बारे में जागरूक करना था। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
      निरीक्षण के के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ UNICEF के प्रतिनिधि आशीष, क्षेत्रीय मुख्य सेविका अर्चना चतुर्वेदी भी उपस्थित रही।
       सौजन्य से सूचना विभाग बुद्ध नगर।

Leave a Reply