देववृन्द।उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिला स्थित देववृन्द के तेज पैलेस बैंक्वेट हॉल में अखिल भारत हिन्दू महासभा,उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित स्वातंत्र्य वीर सावरकर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने देशवासियों का आह्वान किया है कि हमें देश के महानतम स्वतंत्रतासेनानी व क्रांतिकारी वीर सावरकर जी के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाना है।उन्होंने कहा कि हमें सावरकर जी के आदर्शों को अपनाना है और भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है।उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जी हमारे लिए प्रेरणाश्रोत हैं।उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।
उन्होंने राजनीति का हिन्दूकरण और हिंदुओं के सैनिकीकरण का आह्वान किया था।उन्होंने हिन्दी,हिन्दू व हिंदुस्थान के विकास का नारा दिया था। हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करना है।
डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने केंद्र व उत्तरप्रदेश सरकार से भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र घोषित करने व आतंक की फैक्ट्री दारुल उलूम देवबंद को तत्काल प्रतिबंधित करने की मांग की।उन्होंने कहा कि दारूल उलूम में आतंकवादी पैदा किया जाता है।यह संस्था भारत को इस्लामिक राष्ट्र और पूरे विश्व को इस्लामिक विश्व बनाना चाहता है।इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह संस्था मुस्लिम युवकों को इस्लामिक कट्टरता का पाठ पढ़ाता है।इसलिए इस आतंकवादी संस्था को तत्काल गैरकानूनी घोषित किया जाना चाहिए।
डॉ॰शर्मा ने केंद्र सरकार से एक समान नागरिक कानून बनाने,गौहत्या पर केंद्रीयस्तर पर प्रतिबंध लगाने,हिन्दू महिलाओं,हिन्दू संतों,हिन्दू कार्यकर्ताओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। समारोह में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी जी महाराज,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार,राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी,उत्तरप्रदेश हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव राणा,दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार,आचार्य जुगेंद्र भारद्वाज,योगी जयनाथ,विवेक वशिष्ठ,संजीव मिश्रा,सहित बड़ी संख्या में हिंदू महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
#HinduRashtraDebate
#MunnaKumarSharma
#CulturalNationalism
#IndianConstitution
#HinduRashtra
#PoliticalStatement
#BharatKaRashtriyaCharitra
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



