11 जून तक चलेगा अभियान
समाज जागरण दीपक सरकार । पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के ब्लॉक सभागार में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तहत चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के छठे चरण का शुभारंभ गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे किया गया। कार्यक्रम का छतरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू, जिला कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र दुबे, कनीय अभियंता कुंदन कुमार, प्रखंड वाश कोऑर्डिनेटर एंथोनी किशोर, प्रखंड कोऑर्डिनेटर पंचायती राज विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिला कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र दुबे ने अभियान के उद्देश्य व रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
छतरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू ने कहा कि माहवारी बेहद महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर सिर्फ बात नहीं कार्य की आवश्यकता है. इस अभियान का सकारात्मक परिणाम आये, यह सुनिश्चित होना चाहिए. ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से अभियान चलायें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के किशोरियों और महिलाओं में माहवारी संबंधी जागरूकता और स्वच्छता के स्तर में काफी सुधार लाने की आवश्यकता है. इसके अलावे उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 11 जून तक प्रत्येक दिन गतिविधियों का संचालन किया जाना है. गांव से प्रखंड स्तर तक आयोजित कार्यक्रम को सभी पदाधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर महिलो और युवतियों के बीच हेल्थ और हाइजीन की प्रति जागरूक करने की बात कही।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू जिला समन्वयक धर्मेंद्र दुबे कनीय अभियंता कुंदन कुमार प्रखंड वॉश समन्वयक एंथोनी किशोर प्रखंड समन्वयक पंचायती राज समनवयक विवेक कुमार सभी मुखिया, पंचायत सचिव,जलसहिया एवं आंगनबाड़ी सेविका jspl इत्यादि
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



