google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भव्य भण्डारे का किया आयोजन श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 जुलाई 2024 शुक्रवार को नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित महाबीर मंदिर के प्रांगण में भगवान श्री हनुमान जी की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महाबीर सेवा समिति द्वारा वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रीय और आगंतुक श्रद्धालु भक्तों ने जिनमे बड़ी संख्या मे महिलाएं और बच्चे भी शमिल थे भंडारे के प्रसाद का आनन्द लिया। भंडारा सुबह 1 बजे से आंरभ हुआ जो देर रात्रि तक अनवरत रूप से चलता रहा।संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर भंडारे का भोग लगाकर प्रसाद वितरण का आरम्भ किया गया । भण्डारा कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष सह समाजसेवी छेदी लाल कांस्यकार ने उपस्थित जनों को समबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में शुद्ध मन से ईश्वर का स्मरण करने से ही सारे पाप धुल जाते है। मन की पवित्रता ही दुर्गुणों को समाप्त कर देती है।केवल दिखावे के लिए भक्ति भजन सार्थक नही होती वरन आत्मशुद्धि व वैचारिक शुचिता ही ईश्वर का सानिध्य पाने के लिए सर्वोत्तम मार्ग है। भण्डारा कार्यक्रम में नवीन कुमार,प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार,सुरेश सोनी,विनायक सोनी,अमीत अग्रवाल,रमेश केडिया सहित कई प्रतिभाग कर प्रसाद वितरित किया और व्यवस्था पर निगरानी रखी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)