google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 45: केसरवानी वैश्य समाज नोएडा महानगर के द्वारा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन

नोएडा समाज जागरण

नोएडा सेक्टर 45: स्ट्रेलर ग्रीन पार्क सदरपुर में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। तीन दिवस तक चले इस महोत्सव में जिला गौतमबुद्धनगर के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री भारत सरकार श्री महेश शर्मा ने दुर्गा पंडाल में आकर दीप प्रज्वलित किया तथा माता रानी की आशीर्वाद लिया। श्री शर्मा ने भव्य दुर्गा पूजा के आयोजन पर केसरवानी वैश्य समाज की कोटी कोटी सराहना की।

तीन दिवसीय महोत्वसव में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माता रानी की जागरण के साथ-साथ विशाल सुन्दर-सुन्दर झांकियो का कार्यक्रम आयोजित की गयी। बच्चों के लिए डांडिया कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महोत्सव में पूरे एनसीआर से केसरवानी बंधुओं नें आकर अपनी हाजिरी लगाई और आने वाले सालों मे और भव्यता के साथ दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री ध्रुव केसरवानी राजेन्द्र नगर से श्री मदनलाल केसरवानी , दिल्ली से छितेश्वर केशरी केसरी , अनिल केशरी अरूण केशरी , अध्यक्ष श्री रतन केसरी महामंत्री राजन केसरी उपाध्यक्ष अनूप केसरी कोषाध्यक्ष विकास केसरी सह मंत्री विकास केशरी पूर्व कोषाध्यक्ष अमित केसरी शिवम् केसरवानी उर्फ छोटेलाल केसरी नोएडा मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने से लिए आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र से मिले सहयोग के लिए तथा बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ पहुँचने पर भक्तों का भी आभार प्रकट किया है

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह भी पधारे और केसरवानी बंधुओं का हौसला बढाया। यहाँ पर आपको बताते चले कि स्ट्रेलर ग्रीन पार्क नोएडा सेक्टर 45 सदरपुर में 2015 से लगातार हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)