google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का भव्य शुभारम्भ, पंचकर्म एवं समग्र चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत .

संदीप गर्ग / नोएडा: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का बुधवार को विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों, चिकित्सकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में संस्थान की शुरुआत हुई। आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल में आयुर्वेद आधारित पंचकर्म चिकित्सा, योग, नेचुरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी जैसी समग्र स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्थान का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना है।


हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, यहां “5 स्टेप थेरेपी टू रीजुवेनेशन” के तहत शुद्धिकरण (Detoxification), पोषण (Nourishment), संतुलन (Balance & Maintenance), पुनर्निर्माण (Rebuilding) और विश्राम (Rest & Recovery) जैसी प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन उपचारों के माध्यम से न केवल रोगों का उपचार किया जाएगा, बल्कि शरीर एवं मन के संतुलन को भी मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक आयुर्वेदाचार्य ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली के चलते बढ़ रही बीमारियों के समाधान के लिए आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां अत्यंत प्रभावी साबित हो रही हैं। आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का उद्देश्य लोगों को दवाओं पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक उपचार की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल परिसर एवं उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन कराया गया।

उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल भविष्य में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)