google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Greater Noida News: तिलपता में नाले की खुदाई के दौरान ढहा निर्माणाधीन दो मंजिला मकान, घटना कैमरे में कैद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित तिलपता गांव में नाले की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के चलते पास में बन रहा एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान की नींव कमजोर हो गई और देखते ही देखते पूरा ढांचा ध्वस्त हो गया। मकान गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

https://twitter.com/DhinganPankaj/status/2077713552274760169/video/1

हादसे का पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मकान को कुछ ही सेकंड में जमींदोज होते देखा जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि नाले की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से भवन की नींव प्रभावित हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खुदाई कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)