शादी के मंडप से दूल्हा हुआ गिरफ्तार पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा रहा था युवक

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
दैनिक समाज जागरण
बलिया(यूपी) के थाना-बांसडीह अंतर्गत शुक्रवार की रात,एक गांव में दूसरी शादी रचा रहा एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया (यूपी)अंतर्गत थाना-हल्दी क्षेत्र से एक युवक की बारात धूम धाम से गाजे बाजे के साथ बांसडीह थाना अंतर्गत एक गांव में गई हुई थी।जहां विधि विधान पूर्वक शादी संपन्न कराई जा रही थी।शादी संपन्न होने के बाद अंतिम विधि चल रही थी।मांगलिक कार्य पूर्ण हो चुके थें। तभी अचानक पुलिस आई और दूल्हा बना युवक को माडप से हिरासत में ले लिया।इस घटना से बाराती व घराती स्तब्ध रह गए।चारो तरफ अफरा तफरी मच गया।वर पक्ष के द्वारा गिरफ्तारी का कारण पूछा गया तो पुलिस ने बताया कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा रहा है।इस बात से दुल्हन पक्ष के लोग दूसरी शादी की बात सुन कर हैरान/परेशान हैं।वर पक्ष ने जब दुल्हन की विदाई की बात कही तो दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन को बिदाई करने से इंकार कर दिया।और हकीकत जानने के लिए थाना पहुंच गए।जहां दोनों पक्ष के लोगों मे जम कर पंचायत हुई।किंतु कोई हल नहीं निकला।उधर फोन पर दूसरी शादी की सूचना देने वाली महिला का पुलिस बेसब्री से इंतजार करती रही।पुलिस द्वारा महिला को बार बार थाना पर बुलाए जाने पर भी उक्त महिला नही पहुंची।तब पुलिस द्वारा गहराई से छानबीन करने पर पता चला की फोन पर पति की दूसरी शादी होने की सूचना देने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि दूल्हे की सगी भाभी थीं।थाना प्रभारी-स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना-हल्दी अंतर्गत एक गांव से एक महिला का फोन आया।जिसमे बताया गया की मेरा पति दूसरी शादी रचाने के लिए बरात लेकर बांसडीह थानांतर्गत एक गांव मे गया हुआ है।उसे तुरंत रोका जाए।इस घटना से क्षेत्र के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *