google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान गई जान, परिवार में मचा कोहराम



गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद हाईवे पर बबराला बिजली उपकेंद्र के समीप बीते
बुधवार सुबह 8 बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई एक एक बाइक पर धनारी थाना क्षेत्र के गांव जयरामनगर निवासी दंपति देवराज उर्फ देवीसाय पुत्र नन्हे उम्र 41बर्ष उनकी पत्नी कृष्णा उम्र 37 वर्ष गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के घाट राजघाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थें ।
जैसे ही बबराला नगर के पेट्रोल पंप के नजदीक पहुचें तों तभी सामने से बबराला नगर के शिवपुरी कॉलोनी निवासी  राजुल वार्ष्णेय पुत्र अशोक कुमार की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई  जिसमें दंपति समेत सभी घायलों को गुन्नौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिसमें बबराला निवासी राजुल ने घटना के दिन बुद्धवार दोपहर को अलीगढ़ मेडिकल में दम तोड दिया। जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद जिसका गुरुवार को  गंगा घाट राजघाट पर अन्तिम संस्कार किया गया। लेकिन गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब देवी साय उर्फ देवराज पुत्र नन्ही उम्र 41 वर्ष निवासी जयरामनगर थाना धनारी ने अलीगढ अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। जबकि उसकी पत्नी कृष्णा इलाज कराने के बाद घर पर उपचार ले रही हैं । जबकि मृतक देवराज का गुन्नौर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामभर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मृतक देवराज की बूढ़ी मां प्रेमवती व पत्नी कृष्णा का गमहीन माहौल में रो रोकर बुरा हाल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)