google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना जुगैल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-20/2025 से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संवाददाता अभिषेक सिंह/ समाज जागरण

जुगैल/ सोनभद्र। दिनांक 26.03.2025 को वादिनी मुकदमा बीना पत्नी मुनीब निवासी टापू टोला सलेहवा थाना जुगैल जनपद सोनभद्र द्वारा थाना जुगैल पर सूचना दिया गया कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ गांव के रहने वाले रब्बू कोल पुत्र लालता कोल निवासी टापू टोला सलेहवा थाना जुगैल सोनभद्र द्वारा अश्लील फोटो दिखाकर धमकी दिया कि गलत काम करो नहीं तो तुम्हें बदनाम कर देंगे। उक्त सूचना के आधार पर थाना जुगैल पर मु0अ0सं0-20/25 धारा 75 (2), 75(3), 351(3) BNS व 11/12 पॉस्को एक्ट पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना साक्ष्य संकलन के दौरान मुकदमे में धारा 64(१), 75(२), 75 (3), 351(3) BNS व 3/4 एवं 11/12 पॉस्को एक्ट एवं 67ख(ड) आईटी एक्ट का अपराध होना पाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में ही धारा 84 BNSS की कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व थाना जुगैल पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.6.2025 को अभियुक्त रब्बू कोल पुत्र लालता कोल निवासी टापू टोला सलेहवा थाना जुगैल सोनभद्र को चौरा तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)