दोनों पक्षों के खूनी संघर्ष में बारह लोग गंभीर घायल, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरौरा क़ाज़ी के जंगल में सत्यपाल की सरसों के खेत में होकर खुशीराम ट्रैक्टर निकाल रहा था। जिसमें सत्यपाल पक्ष ने टैक्टर निकालने का विरोध किया तो मामला बिगड़ गया।जिसमें दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। विवाद इतना बिगड़ा कि दोनों पक्षों से जमकर चले लाठी डंडे में बारह लोग घायल हो गए। वही दोनों घायल पक्ष थाने पहुंच गए।
पुलिस ने घायलों को घायलों को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां दो लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अन्य घायलों को स्थिति भांपते हुए चिकित्सक रेफर कर कर रहे है और उपचार चल रहा है।





पुलिस खूनी संघर्ष के आरोपियों की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई करने में लगी है । एक पक्ष से छः लोग घायल हुए है । जिसमें सत्यपाल, सोनू, पुत्रगण पातीराम, श्रीपाल पुत्र रायसिंह,पातीराम रघुनन्दन, प्रेम सिंह पुत्रगण लखपत सिंह गंभीर रूप घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष से भी छः लोग घायल हुए है । जिसमें धीरेन्द्र, राम गजेंद्र, खुशीराम पुत्रगण प्रकाश सिंह, सुरेश पुत्र रामसिंह,भागीरथ पुत्र सुरेश,विनोद पुत्र खुशीराम भी गंभीर रूप घायल हो गए।
ग्रामीण जीतपाल ने बताया कि खुशीराम सरसों के खेत से होकर ट्रैक्टर निकल रहा था। तभी दूसरे पक्ष के पातीराम के लोगों ने ट्रैक्टर निकालने को लेकर विरोध किया।
तो दोनों के बीच गाली-गलौच व लाठी डंडों चल पड़े जिसमें दोनों पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया। और लाठी डंडे चल गए, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमलावर हो गए ।
खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से बारह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया । जहां चिकित्सक उपचार करने में जुट गए है । जिसमें दो लोग पातीराम व सत्यपाल को अलग अलग अलग हायर सेंटर अलीगढ व संभल रेफर कर दिया । वही जिनके उपचार चल रहे है उन्हें हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया जा रहा है बाकि घायलों को उपचार देकर घर भेजा गया।
वही पुलिस दोनों पक्षों से मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।वही पुलिस को दोनों पक्षों कार्यवाई के लिए तहरीर नही दी गई है ।



