google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुरुकुल प्रीमियर लीग सीजन-7 खिताब के लिये भिड़ेगी आज गौशाला और स्किप्स की टीमें

*समाज जागरण: संवाददाता आकिब शेख*
बिरौल। सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित गुरुकुल क्लासेस के तत्वाधान में आयोजित गुरुकुल प्रीमीयर लीग सीजन-7 का फाइनल मुकाबला गौशाला क्रिकेट क्लब और स्किप्स के बीच खेला जाएगा।आयोजनकर्ता केशव चौधरी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमो ने भाग लिया था।इस टूर्नामेंट में खेलने के लिये टीमें और खिलाड़ियों काफी उत्साहित रहती है।

फाइनल मुकाबले में समाजसेवी संजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।विजेता टीम को दस हजार और बड़ी ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को पाँच हजार और बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।फाइनल मुकाबले दूधिया रोशनी में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।निर्णायक की भूमिका में श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक नवलेश चौधरी,पुरषोत्तम चौधरी,नटवर चौधरी,इकरामुल हक और कमेंट्री गुरूकुल क्लासेज के निदेशक केशव चौधरी कर रहे थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)