google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपाल

जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में गरीब चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अशोक सम्राट भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के संरक्षक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे।

रविवार को किशनगंज जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों में चल रही गरीब चौपाल यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उन्हें समाधान के लिए उचित मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अब तक कई जिलों में चौपाल आयोजित की जा चुकी है, जहां बड़ी संख्या में गरीब और वंचित लोगों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप से पार्टी के नेताओं के समक्ष रखी हैं।
उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों तथा बिहार सरकार के स्तर तक पहुंचाने की पहल की जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जा सके। गरीब चौपाल को आम लोगों और सत्ता के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में पार्टी की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


पार्टी के किशनगंज जिलाध्यक्ष डॉ. शाहजहां आलम और जिला प्रधान महासचिव पंकज जैन ने बताया कि 27 सितंबर के कार्यक्रम में जिले के दलित, पसमांदा, गरीब, असहाय और वंचित वर्ग के लोग अपनी समस्याएं सीधे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रख सकेंगे। डॉ. शाहजहां आलम की सक्रियता और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उनकी गंभीर पहल से जिले में गरीब चौपाल को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने जिले के जरूरतमंद लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की।


प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव दिलशाद अहमद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन, नाजिर इमाम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)