छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार
समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख
सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़ और दलदल को साफ कराया। सड़क की सफाई होने से फिलहाल राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है।
बभनी ब्लॉक में परसाटोला तिराहे से चैनपुर तक करीब 300 मीटर लंबा मार्ग पिछले छह वर्षों से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही बारिश के दौरान कीचड़ और दलदल जमा हो जाता था। इससे पैदल राहगीरों के साथ बाइक और अन्य वाहनों से आवागमन करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार लोग कीचड़ में फिसलकर गिरने को मजबूर हुए।
यह मार्ग चैनपुर पोखरा, मुनगाडीह, चकसानी और मचबन्धवां समेत कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों के मुताबिक यह उनके आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती थी।
खबर के बाद मौके पर पहुंचा विभाग
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सड़क की बदहाली को समाज जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा कीचड़ व दलदल को हटवाया।
ग्रामीणों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि फिलहाल आवागमन में राहत मिली है, लेकिन केवल कीचड़ हटाने से स्थायी समाधान नहीं होगा। सड़क का पक्का निर्माण जल्द कराया जाना जरूरी है, ताकि अगली बारिश में फिर से वही स्थिति न बने।
जल्द शुरू होगा पक्का निर्माण
इस संबंध में निर्माण खंड के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क पर जमा कीचड़ को जेसीबी की मदद से साफ करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही परसाटोला-चैनपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने विभाग से सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
- डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में पार्किंग के 80 रुपये वसूलने के बाद भी 20 मिनट की कतार!पार्किंग शुल्क देने के बावजूद निकास के लिए करना पड़ा इंतजार, सोशल मीडिया पर मॉल प्रबंधन और नोएडा प्राधिकरण को किया टैग नोएडा। देश के बड़े मॉल में शुमार डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया की पार्किंग व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए हैं। एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि पार्किंग के लिए…
- अमरावती में एयर इंडिया फ्लाइंग एकेडमी को डीजीसीए की मंजूरी, जल्द शुरू होगा संचालन10 एकड़ में विकसित होगी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी, 34 विमानों के बेड़े से प्रशिक्षित होंगे पायलट नई दिल्ली। विमानन क्षेत्र में पायलट प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एयर इंडिया को बड़ी उपलब्धि मिली है। महाराष्ट्र के अमरावती में स्थापित की जा रही एयर इंडिया फ्लाइंग एकेडमी को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी…
- इंडिगो ने दोबारा सेवा में उतारे तीन ए-320 विमान, कम मांग के सीजन में किए गए थे खड़ेनौ विमानों में से तीन की वापसी, वीटी-आईएफक्यू, वीटी-आईएफआर और वीटी-आईएफएम फिर भरेंगे उड़ान नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमानन कंपनियों में शामिल इंडिगो ने अपने बेड़े के तीन ए-320 सीईओ विमानों को दोबारा परिचालन में शामिल कर लिया है। कम यात्री मांग वाले सीजन के दौरान कंपनी ने इन विमानों को देश के अलग-अलग…
- प्रेशर वॉशिंग मशीन से गाड़ी धोते समय करंट लगने से ड्रैगलाइन ऑपरेटर की मौतएनसीएल बीना कॉलोनी में हादसा, गैरेज में बेहोश मिले ऑपरेटर; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित समाज जागरण/अकबर अली बीना/सोनभद्र। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र की एनसीएल बीना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसे में करंट लगने से ड्रैगलाइन ऑपरेटर की मौत हो गई। वह अपने घर के गैरेज में प्रेशर वॉशिंग मशीन से…
- धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला निर्जला व्रतओबरा और चोपन में सुबह से दिखा उत्साह, सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना; सोशल मीडिया पर भी छाई करवा चौथ की रौनक समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे सोनभद्र। सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का पर्व गुरुवार को ओबरा तहसील क्षेत्र के ओबरा और चोपन नगर में पारंपरिक रीति-रिवाज एवं हर्षोल्लास के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








