google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरिनगर में धूमधाम से मनाई जा रही है 49वीं दुर्गा पूजा

सीतामढ़ी जिले के खड़का बसंत पंचायत के हरिनगर गांव में इस बार 49वीं दुर्गा पूजा महोत्सव बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां की परंपरा के अनुसार पूजा के सातवें दिन मां दुर्गा की आंखों से पट्टी हटाई जाती है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘आंख खुलना’ कहा जाता है।



पूजा के पहले छ: दिनों तक कलश की पूजा की जाती है। सातवें दिन मां दुर्गा को कुम्हरे फल की बलि दी जाती है और उसके बाद आंखों से पट्टी हटाकर उनकी विशेष पूजा की जाती है। आज स्कंद माता की पूजा भी बड़े उत्साह से हुई, और शाम को बेलनती की परंपरा निभाई जाएगी, जिसमें बेल फल के गूदे को मां की आंखों पर लगाया जाता है।

यहां का हरिनगर बाजार भी बहुत प्रसिद्ध है, जो सप्ताह में तीन दिन लगता है। लोग आसपास के गांवों से फल, सब्जी और आवश्यक वस्तुएं खरीदने आते हैं। हालांकि अब आस-पास के कई गांवों में भी बाजार लगने लगे हैं, इसलिए यहां की पहले जैसी रौनक थोड़ी कम हो गई है। फिर भी, ज्यादा दुकानों के कारण अब लोगों की पूपरी और जाले पर निर्भरता कम हो गई है।

इस क्षेत्र में दुर्गा पूजा की शुरुआत यहीं से हुई थी, जिससे इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता बढ़ जाती है।

हरिनगर की यह पूजा परंपरा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यहां के लोगों की संस्कृति और एकता का भी सुंदर उदाहरण है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)