ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना घोरावल पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्रधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा पर, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा थाना दुद्धी पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार द्वारा थाना पिपरी पर एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



