सुनील कुमार गुप्ता, दैनिक समाज जागरण, अनुमंडल संवाददाता चांडिल
सरायकेला (झारखंड) :- 1 मई अप्रैल 2023 आज दिन सोमवार शाहाबाद थाना जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा की पुलिस ने चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी गणेश साहू और गणेशी को डोडा के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है l हरियाणा पुलिस ने चौका थाना पुलिस की मदद से चौका मोड़ में छापामारी कर गणेश साहू उर्फ गणेशी को गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को उसे सरायकेला न्यायालय में पेश किया गया l अदालत से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ हरियाणा ले जाएगी l हरियाणा पुलिस शाहाबाद थाना के एएसआई करम वीर सिंह के नेतृत्व में चौका पहुंची है l हरियाणा में हुआ डोडा के अवैध कारोबार का खुलासा हरियाणा पुलिस ने डोडा के अवैध कारोबार में शामिल एक अभियुक्त को पटियाला से गिरफ्तार किया था l
पुलिस अनुसंधान और पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह झारखंड के चौका थाना क्षेत्र से डोडा खरीदकर उसे हरियाणा में सप्लाई करता है l हरियाणा पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय से आठ दिनों का रिमांड पर लिया और उसे चौका थाना क्षेत्र में डोडा की आपूर्ति करने वाले शख्स की पहचान कराने के लिए लाया l चौका थाना की पुलिस के सहयोग से टेक्निकल आधार पर चौका मोड़ से डोडा की आपूर्ति करने वाले गणेश साहू उर्फ़ गणेशी को गिरफ्तार किया गया l उसकी पहचान हरियाणा से गिरफ्तार अभियुक्त ने की l
- किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्सवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित…
- एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंपदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील इलाकों में शामिल साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय…
- नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानितदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को…
- दुःख की घड़ी में परिवार का सहारा बना भगवा क्लब, श्राद्ध कर्म हेतु राशन सामग्री देकर की सहायतादैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर सामाजिक सेवा एवं मानवीय कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले भगवा क्लब ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानगो के संकोशाई रोड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय माणिक मानता के परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। क्लब…
- तिलक समारोह में पत्रकार की बाइक चोरी, राजगढ़ थाने में दी तहरीर।समाज जागरण मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र में पत्रकार की बाइक चोरी होने से पत्रकार ने राजगढ़ थाने में तहरीर। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार मिश्रा रामपुर 38 गांव थाना राजगढ़ निवासी 19 जून को तिलक समारोह में सम्मिलित होने गए हुए थे। तिलक समारोह निकरिका मे सम्मिलित होकर जैसे ही वहां से वापस आए…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








