google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार शरीफ कोना सराय मोहल्ला के आफरीन प्रवीण को मोहम्मद साद ने दीया रक्तदान



दैनिक जागरण मुन्ना प्रसाद ब्यूरो चीफ नालंदाबिहार शरीफ)

बिहारशरीफ में रक्तदान की कमी को देखते हुए नालंदा ब्लड ग्रुप की टीम लगातार रक्तदान कर के इंसानियत की मिसाल पेश कर रही है .
अभी बिहारशरीफ में रक्त की कमी ज्यादा हो गई है, इसको देखते हुए नालंदा ब्लड ग्रुप की टीम लगातार शहर में अपना सेवा दे रही है ।
कोना सराय मोहल्ला निवासी आफरीन परवीन( O) + पॉजिटिव ब्लड की सख्त जरूरत है.जैसे ही इसकी सूचना नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यों को मिली टीम के सदस्य ने मोहम्मद शाद आलम से संपर्क किया।
मोहम्मद शाद नें रक्त दान देकर इंसानियत की मिसाल पेश की ।मोo शाद कागजी मोहल्ला निवासी है ,इससे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं और उनको रक्तदान करना अच्छा लगता है। रक्तदान करने से रक्त वीरों का ही फायदा होता है। उनका बॉडी स्वस्थ रहता है ,हार्ट अटैक एवं कई बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
नालंदा ब्लड ग्रुप की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि रक्तदान जैसे मुहिम से जुड़े और रक्तदान करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)