
नालंदा : नालंदा में एक युवक का हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बिन्द प्रखंड का है। युवक की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र के जखौरा निवासी शत्रुघ्न ढ़ाढ़ी के पुत्र गोपाल कुमार के रूप में किया गया है।वायरल फोटो के संदर्भ में बताया जाता है कि युवक आपराधिक चरित्र का व्यक्ति है। जिस पर कई मामले दर्ज हैं। ग्रामीणों की माने तो अश्विन पूर्णिमा के दिन जखौरा गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के उपलक्षय में मेला लगा था। मेले के दौरान हीं जखौर एवं सदरपुर गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाश ने दर्जनों राउंड फायरिंग की थी। बदमाश आम लोगों में हथियार का भय दिखाकर दहशत फैला आपराधिक घटना को अंजाम देता है।हालांकि वायरल फोटो कब की है इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक का फोटो खूब वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में बिन्द थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस युवक पर पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। वायरल फोटो की सत्यता की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



