असम संवाददाता दैनिक समाज जागरण: करीमगंज जिले के दुल्लभछड़ा भाजपा मंडल सचिव पराग पाल और शक्ति केंद्र पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान मंडल सदस्य नीलू सिन्हा, दोनों के निधन पर आज 12 अक्टूबर (बुधवार) को दुल्लभछड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया. जिले के कई मोर्चा के अध्यक्ष शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता सहित मंडल के सदस्य मौजूद थे. मंडल अध्यक्ष जितेंद्र लाल राय के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य नागरिकों की मौजूदगी में भाजपा पार्टी के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के ने एक मिनट का मौन रखा उपस्थित प्रमुख लोगों ने कहा कि दिवंगत पार्टी कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर थे। उन्होंने हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए वहां रहकर लोकप्रियता हासिल की। एक तरफ उनके निधन से पार्टी को नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ जनता ने एक पारदर्शी छवि के साथ काम करने वाले नेता को खो दिया है। जो कभी पूरी नहीं हो सकती। शोक सभा में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र लाल राय, दिबेंदु नाथ दास, टिंकू माला, उमाशंकर बनिया, मोतीलाल रॉय, श्यामधर दुबे, संजय गोस्वामी, गोपी मोहन नाथ, हेनोय नाथ, सुजीत पाल, जॉय किशोर कैरी आदि मौजूद थे.

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



