google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हत्या काण्ड में चल रहे फरार अपराधियों को पुलिस ने पकड़ कर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*

संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार

कोंच थाना काण्ड संख्या-441 / 2022 दि०-20.09.22 धारा 302/201 भा०द०वि० का किया गया उदभेदन।
काण्ड वादी चौकीदार 8/4 उदय पासवान, सा० सिन्दुआरी, थाना काँच, जिला गया के फर्दब्यान के आधार पर अज्ञात महिला की हत्या अन्यत्र कर शव को छिपाने की नियत बड़की नहर के निकट फेंक देने के आरोप में दर्ज कराया गया है।

पहचान:- काण्ड के तत्क्षण अनुसंधान से अज्ञात महिला के शव की पहचान शव के आधार पर बन जुली कुमारी एवं माँ दौलती देवी, सा० सा० गम्हारी, थाना गोह, जिला औरंगाबाद द्वारा मृतका किरण देवी (पति भोला पासवान ) पिता उपेन्द्र पासवान, सा० गम्हारी थाना गोह, जिला औरंगाबाद के रूप में किया गया।

गिरफ्तारी:- पहचाने करने वाली दोनों औरतों के संदेह के आधार पर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संलिप्त हत्यारों 1 अनिता देवी पति श्री शैलेश पासवान 2. भोला पासवान पिता युगल किशोर पासवान, दोनो सा० सा० बेला, थाना उपहारा, जिला औरंगाबाद 3. रामकृष्ण शर्मा उर्फ डिमल शर्मा पिता स्व० देववंश शर्मा, सा० ददरेजी, थाना कोंच, जिला गया को दिनांक – 22.09.2022 को गिरफ्तार किया गया। अपराध स्वीकारोक्ति बयान:- गिरफ्तार अभियुक्त अनिता देवी पति श्री शैलेश पासवान द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि विगत 05-06 वर्षों से अनिता देवी व भोला पासवान के बीच अवैध संबंध चल रहा था तथा अनिता देवी का विगत करीब 01 वर्ष से अवैध संबंध

रामकृष्ण शर्मा उर्फ डिमल शर्मा से हो गया था। तीनो अभियुक्तों एवं एक अन्य अज्ञात के साथ

मिलकर षडयंत्र के तहत किरण देवी की हत्या रामकृष्ण शर्मा के गमछा से गला दबाकर अपने एवं

भोला पासवान के बीच से हटाने की नियत से कर दिया गया है।

जप्ती सूची:- घटनास्थल से दाहिने पैर का एक सेण्डल काला एवं क्रीम रंग का । काण्ड के उदभेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी का नाम:

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी (नेतृत्वकर्ता)

2. पु०अ०नि० उमेश प्रसाद, थानाध्यक्ष, कोंच थाना ।

3. पु०अ०नि० सियाराम शर्मा, कोंच थाना ।

4. पु०स०अ०नि० दीनानाथ यादव, कोंच थाना ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)