दैनिक समाज जागरण,सत्यदेव सिंह संवाददात्ता हसपुरा प्रखंड़
हसपुरा (औरंंगाबाद) 23 सितंबर 2022 :- हसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल परिसर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने के लिए शिविर लगाया गया। इस शिविर में उपस्थित डा.ए के रथ , स्वास्थ्य कर्मी फिरोज खान, दिव्यांग फाउंडेशन के प्रखंड अध्यक्ष सागर कुमार ने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए प्रखंड के विभिन्न गांवों से कुल 13 दिव्यांग जन पहुंचे हैं। जिसे जांच कर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन के साथ आवासीय, आधार कार्ड का छाया प्रति , फोटो कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए जमा कराया गया। डा.ए के रथ ने बताया कि सुरज कुमार पीरू,गुंजन कुमार हसपुरा, प्रमोद कुमार राजबंशी टाल, बिरजू चौधरी मुस्लिमाबाद, जादुगर जयनंदन राम टकुपी, रामानंद राम जलपुरा, उर्मिला देवी हसपुरा डीह,रिंकु कुमार, महेंद्र महतो, लालती देवी,लक्षमी देवी मलहारा को शारीरिक जांच कर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए अग्रसारित किया गया। सागर कुमार ने बताया कि ये सभी लोग दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए लगातार अस्पताल का चक्कर लगा रहे थे। प्रमाणपत्र मिलते पेंशन के लिए आवेदन जमा करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



