google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हेमंत सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने निकाली आक्रोश रैली.



दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट पंकज भगत

पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रेलवे परिसर मैदान पाकुर से हेमंत सरकार के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई मुख्य अतिथि के तौर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर कुमार बाउरी रैली में शामिल हुए रैली स्टेशन परिसर से निकलकर गांधी चौक पहुंची जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर कुमार बाउरी समेत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद रैली पाकुड़ सिद्धू कानू पार्क तक पहुंची रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं नेता हेमंत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे थे हेमंत सोरेन की जनविरोधी नीतियों एवं पूरे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार तुष्टीकरण की राजनीति अत्याचार बलात्कार बालू पत्थर की लूट झूठ के विरोध में जिला स्तरीय विराट जन आक्रोश प्रदर्शन हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ जब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही भ्रष्टाचार में डूबा को उनकी प्रशासन व्यवस्था कैसी होगी राज्य की जनता अकाल की चपेट में त्राहिमाम है और सरकार अपना पीठ थपथपा ने के लिए अपना चोरी छुपाने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रही थी हेमंत सरकार के कार्यकाल में परदेस में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है रूस्ट भ्रष्टाचार दुष्कर्म जैसी अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है सरकार का प्रशासनिक पदाधिकारियों पर कोई लगाम नहीं है योजनाओं में लूट की खुली छूट है मौके पर विधायक मिस्त्री सोरेन पूर्व विधायक बिन्नी गुप्ता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिश्रा हसन जिला अध्यक्ष अमृत पांडे भूत पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम दुबे नगर परिषद अध्यक्ष संपत शाह शबरी पाल सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)