google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हाथियों का झुंड ने जम कर मचाया उत्पात

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर

ईचागढ़ – सरायकेला जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक झुंड क्षेत्र से भागने के बाद दुसरा झुंड क्षेत्र में आ धमकता है। बंगाल की ओर से करीब एक दर्जन हाथीयों का झुंड लेटेम्दा ,तुलीनडीह के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। हाथीयों का फिर से क्षेत्र में पहुंचने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लेटेम्दा गांव में शुक्रवार के अहले सुबह लगभग 4 बजे एक दर्जन हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया। हाथीयों ने लेटेम्दा के कार्तिक महतो और बरूण कुमार महतो का मक्का का फसल को नष्ट कर दिया। वहीं सुबोध चंद्र महतो का नेनुआ और धान का चारा को नष्ट कर डाला। अश्विनी कुमार महतो और रामनाथ महतो का केला नष्ट किया। ग्रामीण जो की इस क्षेत्र में पूरी तरह कृषि पर ही आश्रित है । हाथी के भय से अपना खेत तक किसान नही जा पा रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी रात भर उत्पात मचा कर सुबह तुलीनडीह जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि अभी खेती का समय है। सुबह से शाम तक खेतों में काम करना पड़ता है। क्षेत्र में हाथियों का झुंड डेरा जमाया हुआ है, जिससे खेतों में जाना भी खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग हाथीयों को क्षेत्र से भगाएं, ताकि हम सुरक्षित खेती कर सके ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)