अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड)28 जून 2025:– हिंद आईटीआई संस्थान के द्वारा अब तक हजारों बच्चों को ट्रेनिंग देकर सफलतापूर्वक जॉब प्लेसमेंट दिलाया जा चुका है। यहां आने वाले छात्र न केवल हुनर सीखते हैं, बल्कि उन्हें थ्योरी और प्रैक्टिकल के साथ गुणवत्ता एवं दक्षता से प्रशिक्षित किया जाता है।
संस्थान के डायरेक्टर एवं नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर डॉ. ताहिर हुसैन हमेशा अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के बारे में गहराई से सोचते हैं। वे समाज और परिवार के लिए कुछ सकारात्मक करने की निरंतर कोशिश में रहते हैं और हर अच्छे कार्य में सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।
शुक्रवार को विभिन्न छात्रों का फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें आफताब सर, पी.के. पॉल सर, मन्नान सर, साबिर सर और खादिजा मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही।जिन छात्रों का प्लेसमेंट हुआ, उनमें सनादिल, तालिब, रोशन, कुमार ,समीर, बुद्धदेव रॉय इत्यादि।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



